फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज पाटिल के निधन पर शोक की लहर: राहुल गांधी ने बताया अपूरणीय क्षति, पूर्व राज्यपाल को किसने कैसे याद किया?

Fri, 12 Dec 2025 10:20 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shivraj Patil Passed Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह महाराष्ट्र के लातूर में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के लातूर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाटिल ने लातूर स्थित अपने आवास 'देवघर' में अंतिम सांस ली। पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका घर पर इलाज जारी था। उनके निधन की खबर जैसे ही आई, कांग्रेस पार्टी सहित कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने निधन पर जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, " 

पीएम मोदी ने जताया शोक, साझा कि पुरानी तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने पाटिल के साथ अपनी पुरानी फोटो साझा करते हुए पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "शिवराज पाटिल जी के निधन से दुखी हूं। वे एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभा और लोकसभा के स्पीकर के तौर पर काम किया। वे समाज की भलाई में योगदान देने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। पिछले कुछ साल में मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, सबसे हाल की मुलाकात तब हुई जब वे कुछ महीने पहले मेरे घर आए थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।"

राहुल गांधी ने बताया अपूरणीय क्षति
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पाटिल के निधन पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्र के लिए उनके योगदान हमेशा याद किए जाएंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे पाटिल परिवार, उनके शुभचिंतकों और समर्थकों के साथ हैं।"
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जताई संवेदना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट करते हुए कहा, "पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस के पुराने नेता शिवराज पाटिल के निधन से बहुत दुख हुआ। वह एक सम्मानित वरिष्ठ साथी थे, जिनके साथ मेरा करीबी रिश्ता और कई प्यारी यादें थीं। बहुत इज्जतदार राजनेता, पाटिल ने देश की सेवा की, अहम संवैधानिक और संसदीय जिम्मेदारियां निभाईं और भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों में अहम योगदान दिया। उनका निधन कांग्रेस पार्टी और उन सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है जो उनकी ईमानदारी, धैर्य और जन सेवा के प्रति उनके प्रतिबद्धता की सराहना करते थे। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हिम्मत मिले।" 

ये भी पढ़ें: Shivraj Patil Demise: पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की आयु में लातूर में ली अंतिम सांस

राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर दुख जताया। रक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "वह एक अनुभवी नेता थे, जिन्होंने अलग-अलग पदों पर देश की सेवा की और भारत की तरक्की में असरदार योगदान दिया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।"

सीएम फडणवीस और डिप्टी सीएम शिंदे ने व्यक्त किया शोक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, "वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल के गुजर जाने की खबर बहुत दुख देने वाली है। लोकसभा स्पीकर, केंद्रीय गृह और रक्षा मंत्री, राज्यपाल और कई दूसरी भूमिकाओं में उन्होंने अपने काम से अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी। लोकसभा स्पीकर के तौर पर उन्होंने सदन से जुड़े कई नए कामों को बढ़ावा दिया। एक उसूलों वाले, जानकार और पक्के नेता के तौर पर, जिन्होंने अपनी बात मजबूती से रखी, देश की राजनीति में उनका एक सम्मान था। उनके गुजर जाने से, हमने राजनीति और सामाजिक मामलों में एक बहुत बड़े, मार्गदर्शन करने वाले नेतृत्व को खो दिया है। एक ऐसा व्यक्तित्व जिन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक संस्कृति के सम्मान को बनाए रखा, वे हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं। हम उनके परिवार के दुख में शामिल हैं। ॐ शांति।"

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पाटिल के निधन पर कहा, "यह बहुत ही दुखद घटना है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली है और वरिष्ठ नेता के तौर पर काम किया है। कई वर्षों तक उन्होंने इस देश की राजनीति में अच्छा काम किया। उनके जाने से राजनीति और समाज नीति के क्षेत्र में नुकसान हुआ है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार को ईश्वर शक्ति प्रदान करे ऐसी प्रार्थना भी करता हूं।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश के वरिष्ठ नेता रहे... शरद पवार और शिवराज पाटिल ने साथ काम किया... वे बहुत बड़ी परंपरा हम सभी के लिए छोड़कर गए। उनका स्वभाव बहुत सम्मानजनक था। देश ने एक बहुत संस्कारी नेता आज खोया है। मैं हमारी पार्टी, हमारे परिवार की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।"

ये भी पढ़ें: कौन थे शिवराज पाटिल: सात बार MP, पूर्व गृह मंत्री और गवर्नर रहे; इंदिरा-राजीव गांधी सरकार में भी संभाले अहम पद
विज्ञापन


महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पाटिल के निधन पर कहा, "शिवराज पाटिल जो भूतपूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहे। उनका निधन देश और राज्य के लिए बहुत ही दुखद समाचार है। उन्होंने लंबा राजनीतिक सफर देखा है। उन्होंने राज्य में काम किया, केंद्र में काम किया, मंत्री के रूप में काम किया और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। मैं समझता हूं कि ऐसे अनुभवी नेता का जाना राष्ट्र और राज्य के लिए बहुत दुखदायी समय है।"

भाजपा सांसद अरुण गोविल ने पाटिल के निधन पर कहा, "यह बहुत ही दुखद बात है। वे बहुत ही सज्जन व्यक्ति थे। राजनीति को उन्होंने बहुत कुछ दिया है। वे जो सोचते थे वही करते भी थे। उनमें तथाकथित राजनीति का भाव नहीं था। उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया।"

खबर से संबंधित अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें