फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivraj on VB G RAM G: 'गांव-गांव सच पहुंचाना जरूरी', शिवराज बोले- वीबी जी राम जी कानून पर फैलाया जा रहा भ्रम

Mon, 22 Dec 2025 09:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वीबी-जी राम जी कानून को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना मनरेगा से ज्यादा मजबूत है, जिसमें रोजगार के दिन 125 किए गए हैं और प्रशासनिक खर्च बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण रोजगार को लेकर नए कानून वीबी जी राम जी पर उठ रहे सवालों के बीच केंद्र सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर इस कानून को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव स्तर पर सही जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को योजना के वास्तविक लाभ समझ में आ सकें।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विभिन्न राज्यों से आए रोजगार सहायकों के साथ बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी कानून ऐतिहासिक है। यह कानून मनरेगा की जगह लाया गया है और इसे ज्यादा व्यावहारिक तथा प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है। मंत्री ने कहा कि योजना को लेकर फैल रही गलत धारणाओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें- क्या यूपी में कांग्रेस-सपा अलग-अलग लड़ेगी चुनाव?: अविनाश पांडे बोले- 2027 में सभी विधानसभा सीटों पर उतरने की तैयारी
विज्ञापन


प्रशासनिक खर्च में बढ़ोतरी
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि नए ग्रामीण रोजगार कानून में प्रशासनिक खर्च की सीमा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दी गई है। इसके तहत कुल प्रस्तावित बजट एक लाख 51 हजार 282 करोड़ रुपये में से 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि कर्मचारियों के वेतन और प्रशासनिक जरूरतों के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों की दिक्कतें कम होंगी।

सख्त निगरानी का भरोसा
मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक खर्च में बढ़ोतरी का मतलब फिजूलखर्ची नहीं है। उन्होंने कहा कि वाहनों या गैर-जरूरी चीजों पर खर्च रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त राशि रहे और किसी तरह की बर्बादी न हो।
विज्ञापन


रोजगार के दिन बढ़े
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जहां मनरेगा में 100 दिन के रोजगार की गारंटी थी, वहीं वीबी-जी राम जी कानून में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिनों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि रोजगार की गारंटी को और मजबूत करना है। साथ ही, बेरोजगारी भत्ता और वेतन भुगतान में देरी पर मुआवजे का भी प्रावधान रखा गया है। मजदूरी की मौजूदा दरें जारी रहेंगी और हर साल बढ़ोतरी होगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें