फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया तो दलित परिवार को पीटा, शिवराज के मंत्री पर आरोप

Wed, 02 Dec 2020 09:33 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में एक दलित परिवार को पीटने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राज्यमंत्री और पोहरा विधान सभा सीट से विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा के रिश्तेदारों पर है। बताया जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान भाजपा को वोट नहीं देने के चलते दलित परिवार को पीटा गया।

पीड़ित परिवार ने लगाया यह आरोप

पीड़ित परिवार का कहना है कि हाल ही में हुए उपचुनाव में मंत्री के रिश्तेदार उन पर भाजपा को वोट करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन हमने भाजपा की बजाय बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान किया। इसके चलते मंत्री के रिश्तेदार हम पर लगातार दबाव बना रहे हैं। अब तो नौबत यह आ गई है कि मंत्री के रिश्तेदारों ने हमारे साथ मारपीट की। इससे डरकर हमने एसपी ऑफिस में शिकायत की और मंत्री के रिश्तेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस बना रही शिकायत वापस लेने का दबाव

पीड़ित ज्ञानी ने बताया कि जब हमने इसकी शिकायत मंत्री हेल्पलाइन पर की तो पुलिस शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगी। उन्होंने कहा कि हम लोगों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब हम एसपी ऑफिस के बाहर ही डेरा जमाए रहेंगे। इसके अलावा दलित परिवार की एक महिला का कहना है कि मंत्री के रिश्तेदार हम लोगों को बहुत परेशान कर रहे हैं। जब तक हमारी सुनवाई नहीं होगी, तब तक यहां से नहीं जाएंगे। वहीं, मामला राज्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस पल्ला झाड़ने में लगी हुई है और जांच चलने की बात कह रही है।

पहले भी दबंगई दिखा चुके हैं आरोपी

बता दें कि राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के परिजनों की दबंगई का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उनके रिश्तेदारों ने दबंगई दिखाई है। उनके एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप है। वहीं, पंचायत सचिव बन चुका भाई एक सीईओ के साथ मारपीट भी कर चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें