जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कर्नाटक के दो लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक शिवमोगा जिले का व्यापारी मंजूनाथ राव और दूसरे मृतक की पहचान बंगलूरू के मट्टीकेरे के भरत भूषण के रूप में हुई है, जिसे आतंकवादियों ने गोली मार दी, जबकि उसकी पत्नी सुजाता और उसके तीन वर्षीय बेटे को बचा लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना पर शोक जताया। सीएम सिद्धारमैया ने इस घटना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कर्नाटक से अधिकारियों की एक टीम कश्मीर के लिए रवाना हो गई है।
#WATCH | Srinagar, J&K | Union Home Minister Amit Shah will soon arrive in Srinagar for a high-level meeting in the wake of the terrorist attack on tourists in Pahalgam. Visuals from the city. pic.twitter.com/VwEENxmNGs
#WATCH | On Pahalgam terror attack, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "It is very unfortunate. My condolences to the families and tourists who have suffered. The government should take strict action." pic.twitter.com/emLQW0Br3a
टीएमसी ने आतंकी हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, 'इस घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच होनी चाहिए क्योंकि यह देश की सीमा और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है। भाजपा बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बार-बार सीमा पर विफलता ही हाथ लगती है...यह हमला क्यों हुआ? इन हमलों के पीछे कौन था?...खुफिया तंत्र क्या कर रहा था?'।
#WATCH | Kolkata | On the Pahalgam terror attack on tourists, TMC leader Kunal Ghosh says, "...A high-level neutral investigation should be conducted into the incident as this is a matter related to the border and internal security of the nation. The BJP makes big claims, but… pic.twitter.com/2n5bQb9H3p