फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमोगा धमाका: खदान मालिक और डायनामाइट सप्लायर गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2021 03:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बंगलूरू।
विज्ञापन
कर्नाटक के शिवमोगा में हुआ हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक के शिवमोगा में स्टोन क्रशर साइट पर हुए धमाके में पुलिस ने खदान मालिक और डायनामाइट सप्लायर को हिरासत में लिया है। वहीं राज्य सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। बृहस्पतिवार रात हुए जिलेटिन की छड़ोें से लदे ट्रक में विस्फोट होने से आठ लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


राज्य के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया, शुरुआती जांच में बहुत अधिक मात्रा में डायनामाइट में विस्फोट हुआ है और इसमें खदान मालिक व डायनामाइट सप्लायर की लापरवाही सामने आई है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।  

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने धमाके में लोगों मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, इसके पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच, शिवमोगा के उपायुक्त बीके शिवकुमार ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। धमाके से ट्रक के परखच्चे उड़ गए और कई शव इतनी बुरी तरह क्षत विक्षत हुए हो गए कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल है।
विज्ञापन


ऐसा सुनने में आ रहा है कि कम से कम 10 से 15 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने तक हमें इंतजार करना होगा। शिवकुमार के मुताबिक, स्टोन क्रशर में बृहस्पतिवार रात दस बजे धमाका हुआ था, जिससे न सिर्फ शिवमोगा, बल्कि चिक्कमंगलूर, दावणगेरे और उत्तर कन्नड़ जिले में भी झटके महसूस किए गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में दरारें आई गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए।

पीएम मोदी, राहुल गांधी ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने कहा, शिवमोगा में जानमाल को हुए नुकसान से काफी दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राज्य सरकार प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचा रही है। वहीं, राहुल ने ट्वीट किया, कर्नाटक में धमाके की खबर बेहद दुखद है। इस तरह की घटनाओं की गहन जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें