फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'युवाओं की हताशा का विस्फोट, प्रायोजित विस्फोटों से ज्यादा खतरनाक'

Tue, 08 Mar 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • भाजपा ने बनाया कन्हैया को हीरो
  • युवाओं की हताशा का विस्फोट पड़ेगा महंगा
  • हार्दिक पटेल को मिली जमानत लेकिन पुरोहित और साध्वी अब भी जेल में
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि भाजपा की वजह से कन्हैया कुमार हीरो बन गया है। संपादकीय में भाजपा पर प्रत्यक्ष हमला करते हुए सामना में लिखा गया है कि मोदी सरकार ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के मामले को बिना किसी निपुणता और राजनीतिक रणनीति के संभाला।
विज्ञापन


लिखा गया है कि इसके परिणाम स्वरुप अब कन्हैया आगे आगे बढ़ रहा है और सरकार उसके पीछे-पीछे चल रही है। कन्हैया की जीभ और गर्दन काटने वाले बयानों पर सामना में लिखा गया है कि ऐसी बाते उसे जनता का हीरो बनाने में मदद कर रही हैं।

सामना में जीभ और सर काटने वाले बयान के संदर्भ में कहा कि लिखा है कि 'जो लोग इस तरह की भाषा प्रयोग कर रहे हैं वो देश को एक बड़े संकट की ओर धकेल रहे हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी और कर्नल अब तक जेल में

साध्वी प्रज्ञा - फोटो : PTI
बजट में पीएफ पर टैक्स लगाने संबंधी प्रावधान पर भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी देते हुए सामना में लिखा गया है कि जनविरोधी नीतियां सामाजिक अशांति और युवाओं की हताशा का शिकार होना पड़ सकता है।

लिखा है कि 'ऐसी परिस्थतियों में देश युवाओं के हताशा रूपी विस्फोट का गवाह होगा जो पाकिस्तान प्रायोजित बम धामाकों से ज्यादा खतरनाक होगा।'

लेख में गुजरात में पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुआ हार्दिक पटेल के संदर्भ में लिखा कि देशद्रोह का आरोप लगने के बाद भी उसे जमानत मिल गई लेकिन कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा अभी भी जेल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें