फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी के आतंकी हमले के खिलाफ पाक दूतावास पर प्रदर्शन

Mon, 19 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली  
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर स्थित उड़ी में आतंकी हमले के खिलाफ शिव सेना ने सोमवार को पाकिस्तान दूतावास पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आतंकी देश पाकिस्तान को करारा जवाब दो, पीओके में छिपे आतंकियों को घर में घुसकर मारो जैसे नारे लगाए गए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को जलाने के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई शिवसेना दिल्ली राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने की। शिवसैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि आतंकी हमले के बाद अब खामोश रहना कायरता होगी। भारत को कम से कम पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी शिविरों को खत्म करना चाहिए। जिससे आतंक का पनाह बने पाकिस्तान को सबक मिल सके।

नीरज सेठी ने कहा कि हमारे सैनिकों को घात लगाकर मारा जा रहा है यह बर्दाश्त के बाहर हो गया हे। सेठी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों पर नकेल कसने के लिए घर घर की तलाशी अभियान चलाया जाए। साथ ही पीओके के हिस्से में बने सभी बंकरों को खत्म करने का सरकार आदेश जारी करे।
विज्ञापन


हिंदू सेना ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन
दूसरी तरफ हिंदू सेना ने आतंकी हमले के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। आतंकी हमले की निंदा करते हुए हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब सहनशीलता से काम नहीं चलेगा। आतंकी हमले से देशवासियों का धैर्य जवाब दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को अब करार जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें