फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'भाजपा ने महमूद गजनी की तरह राम मंदिर को लूटा', चंदा विवाद के बीच संजय राउत का शाह पर तीखा हमला

Mon, 22 Jun 2026 10:01 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, अमर उजाला

सार

राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितता को लेकर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान के चढ़ावे में चोरी, कानून व्यवस्था का पतन है। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। अब शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है  और भाजपा की तुलना लुटेरे महमूद गजनी से कर दी है। संजय राउत ने कहा कि यह लूट और कानून व्यवस्था का पतन है। शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


मुखपत्र सामना के लेख में लगाए बड़े आरोप
सामना के संपादकीय में संजय राउत ने लिखा, 'देश ने अब देख लिया है कि मंदिर विकास का असल मतलब क्या होता है। अयोध्या के राम मंदिर में दान पेटियों की लूट। राम मंदिर में दान, सोना, चांदी और आभूषणों की खुलेआम लूट हुई। कार सेवकों ने राम मंदिर के लिए अपना खून बहाया, फिर भी भाजपा ने उसी मंदिर को लूटा। जिस तरह से महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा, उसी तरह से भाजपा ने राम मंदिर को लूटा है।'

अंबाबाई मंदिर के गलियारे के निर्माण पर शाह पर साधा निशाना
राउत ने लिखा, 'कम से कम अंबाबाई मंदिर में चोरी और डकैती तो नहीं हुई। राम मंदिर में दान पेटी की चोरी कानून व्यवस्था का पतन है। वे राम मंदिर की रक्षा तक नहीं कर सकते, फिर भी हमारे अंबाबाई मंदिर के विकास की बात करते हैं।' उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमित शाह ने कोल्हापुर का दौरा किया था और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवेसना को एकमात्र शिवसेना कहा था। साथ ही अमित शाह ने माता अंबाबाई मंदिर के जीर्णोद्धार और गलियारे के निर्माण का भी एलान किया था। 
विज्ञापन


अमित शाह पर बोला तीखा हमला
संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'पिछले एक दशक में देश के कई प्रमुख मंदिरों को लूटा गया और ये सभी लुटेरे भाजपा के भीतर ही मौजूद हैं और अमित शाह की गोद में बैठे हैं। अमित शाह आरोप लगाते हैं कि उद्धव ठाकरे, कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। यह उनका महाराष्ट्र विरोध है। ये लोग खुद राम मंदिर के लुटेरे और लोकतंत्र के हत्यारे हैं।' इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आप नेता अरविंद केजरीवाल भी राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर भाजपा पर निशाना साध चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें