फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'विपक्षी गठबंधन के अस्तित्व पर उठ रहे सवालों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार', संजय राउत का आरोप

Fri, 10 Jan 2025 12:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था और नतीजे भी अच्छे आए थे। उसके बाद हम सभी की खासकर कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि हम इंडिया गठबंधन को जिंदा रखें। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अच्छे नतीजों के बाद कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि वह गठबंधन को जिंदा रखें और सभी दलों को एकजुट करके आगे का रास्ता दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है, जिससे लोगों में संदेह उत्पन्न हो रहा है।

विज्ञापन


'इंडिया गठबंधन के लिए सही नहीं'
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, 'हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था और नतीजे भी अच्छे आए थे। उसके बाद हम सभी की, खासकर कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि हम इंडिया गठबंधन को जिंदा रखें, साथ बैठें और आगे का रास्ता दिखाएं। लेकिन अब तक लोकसभा चुनाव के बाद ऐसी एक भी बैठक नहीं हुई है। यह इंडिया गठबंधन के लिए सही नहीं है।'

एक बार टूट गया तो...
उन्होंने आगे कहा, 'उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं का कहना है कि गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं है। अगर लोगों के मन में ऐसी भावना आती है तो इसके लिए विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस जिम्मेदार है। कोई समन्वय नहीं है, कोई चर्चा नहीं है, कोई संवाद नहीं है। इसका मतलब है कि लोगों को संदेह है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है या नहीं। अगर यह एक बार टूट गया तो इंडिया गठबंधन फिर कभी नहीं बनेगा।'
विज्ञापन




राज्यों में स्थितियां पूरी तरह से अलग: झा
विपक्षी गठबंधन पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, 'इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प प्रदान करने के लिए था। राज्यों में स्थितियां पूरी तरह से अलग हैं। तेजस्वी यादव ने भी यही बात कही थी। यही विपक्षी गठबंधन का मूल मंत्र है। इंडिया गठबंधन एक विचार था और यह विचार कभी खत्म नहीं होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें