फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में विपक्ष के साथ बैठेगी शिवसेना, लोकसभा में पहली की बजाय तीसरी लाइन में बैठेंगे सावंत

Sun, 17 Nov 2019 03:16 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय राउत-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद पर बने गतिरोध के बाद भाजपा का साथ छोड़ने वाली शिवसेना अब संसद में विपक्ष के साथ बैठेगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को कहा कि शिवसेना के मंत्री के केंद्र सरकार से इस्तीफे तथा महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए उसकी कांग्रेस और एनसीपी से चल रही बातचीत के बीच पार्टी को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की जा रही हैं।

विज्ञापन


मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले शिव सेना सांसद अरविंद सावंत अब लोकसभा में पहली की बजाय तीसरी पंक्ति में बैठेंगे। शिव सेना के अन्य सांसदों को भी नई सीटें आवंटित होंगी। 



केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शिवसेना कोटे से एक मात्र मंत्री अरविंद सावंत ने बीते सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। पार्टी ने शनिवार को कहा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र की पूर्वसंध्या पर राजग के घटक दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन


जोशी ने सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना के मंत्री ने एनडीए सरकार से इस्तीफा दे दिया है। वे आज एनडीए की बैठक में भाग नहीं ले रहे। वे कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन पर बातचीत कर रहे हैं। इसलिए, स्वाभाविक है कि उन्हें दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की जाएंगी।

सूत्रों के अनुसार राज्यसभा में शिवसेना के तीनों सदस्यों को विपक्ष की ओर सीटें आवंटित की गयी हैं, वहीं लोकसभा में भी ऐसा ही किया जाएगा। शिवसेना और भाजपा के बीच दशकों पुराने गठबंधन में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की साझेदारी पर तकरार को लेकर दरार आ गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें