फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का भाजपा पर तंज, कहा- गुजरात चुनाव में दो बंदरों ने शेर को जड़ा थप्पड़

Tue, 19 Dec 2017 04:14 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने मंगलवार को उस पर जोरदार हमला बोला। उसने कहा कि बहु प्रचारित गुजरात मॉडल अब हिलने लगा है। उसके कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे निरंकुश शासन में विश्वास रखने वालों के लिए एक चेतावनी हैं।
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को ‘बंदर’ कहकर हंसी उड़ाई गई मगर इन्हीं बंदरों ने शेर को थप्पड़ जड़ दिया है। 

शिवसेना ने भाजपा पर यह हमला अपने मुखपत्र सामना के माध्यम से किया है। सोमवार को भाजपा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस पार्टी गुजरात में उसे कड़ी टक्कर देती नजर आई। 
विज्ञापन


सेना ने कहा कि भाजपा ने बहुत ही मुश्किल से और डिस्टिंकशन से जीता है। संपादकीय में कहा गया कि भाजपा ने भले ही हिमाचल और गुजरात में जीत दर्ज कर ली हो मगर कांग्रेस हारी नहीं है। कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अधूरा ही रह जाने वाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें