फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटे बिना विश्व शांति संभव नहीं : शिवसेना

Thu, 28 Feb 2019 02:05 AM IST
गौरव द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
shiv sena
विज्ञापन

शिवसेना ने कहा है कि जब तक दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का अस्तित्व नष्ट नहीं हो जाता, तब तक विश्व शांति संभव नहीं है। पाकिस्तान जैसे देश केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरनाक हैं। शिवसेना ने पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाने की बात करने के साथ ही भारतीय वायु सेना के लड़ाकों की बहादुरी की जमकर प्रशंसा की है।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र में ‘शौर्य को सलाम’ शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में लिखा है कि वायुसेना के लड़ाकों ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की। इससे पहले पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि अगर, भारत ने हमला किया, तो हम करारा जवाब देंगे। हालांकि, अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर हिंदुस्तान की सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला किया है। 

शिवसेना ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने पाकिस्तान ने जाकर मार गिराया। उसी तरह मसूद अजहर जैसे राक्षस को खत्म करना चाहिए तभी बदला पूरा हो जाएगा। पाकिस्तान का नामोनिशान दुनिया के नक्शे से मिट जाना चाहिए तभी विश्व शांति मिलेगी, पाकिस्तान जैसे देश पूरी दुनिया के लिए खतरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें