फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना का निशाना: संजय राउत बोले- भाजपा के दिमाग में है जाति, दलित प्रेम महज दिखावा 

Mon, 17 Jan 2022 05:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर दलितों के पैर धोए। अब भाजपा नेता उनके घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करने को लेकर शिवसेना ने तंज कसा है। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा, भाजपा नेता अभी भी दलितों के घर भोजन का आयोजन करते हैं और इसका प्रचार किया जाता है। इससे पता चलता है कि जाति उनके दिमाग में है और वे इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी की भी आलोचना की 
सामना के जरिए शिवसेना ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए देश को जाति के आधार पर बांटा गया है। इसलिए, जाति उन्मूलन कार्यक्रम महज एक दिखावा है। आज भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट जाति के गणित के आधार पर बांटे जाते हैं। सामना में फरवरी 2019 में प्रयागराज में सफाई कर्मियों के पैर धोने को लेकर पीएम मोदी की भी आलोचना की गई है।

राउत का सवाल, जाति कब भूलोगे?
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर दलितों के पैर धोए। अब भाजपा नेता उनके घर जा रहे हैं। जाति कब भूलोगे? हम सभी इंसान हैं और कोई जाति विभाजन नहीं होना चाहिए। लेकिन आप दलित परिवार में भोजन के लिए जाते हैं, यह सब ढोंग है। वोट बैंक की राजनीति बंद करो, नहीं तो देश एक बार फिर जाति के आधार पर बंट जाएगा।
विज्ञापन


राउत ने यह भी कहा कि यूपी में कांग्रेस, सपा और अन्य गैर-भाजपा दल विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में भाजपा की जगह ले सकते हैं। अखिलेश यादव को पूरी तरह से चुनाव पर ध्यान देना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। अखिलेश को लोग काफी उम्मीदों से देख रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन बदलाव लाने की ताकत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें