अमित शाह ने की पूजा अर्चना।
- फोटो : ANI
सभी विचारधाराओं को भूल गए उद्धव: अमित शाह
वहीं, कोल्हापुर में आयोजित विजय संकल्प रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्धव पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 2019 में उद्धव ठाकरे ने हमारे साथ प्रचार किया, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए, तो वे सभी विचारधाराओं को भूल गए और शरद पवार के पैरों पर गिर गए और उन्हें सीएम बनाने का अनुरोध किया। भाजपा को सत्ता का लालच नहीं है और हम अपनी विचारधाराओं को कभी नहीं भूलेंगे।
गृह मंत्री ने कहा कि 2024 में देश में फिर से एक बार चुनाव होने वाला है। हम और हमारे साथी दल शिवसेना, महाराष्ट्र में चुनाव लड़ेंगे और सामने सारे इकट्ठा होकर लड़ने वाले हैं। हम यहां की सभी 48 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। ये चुनाव भाजपा की सरकार फिर से बनाने का नहीं, ये चुनाव फिर से एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत महान भारत की रचना का चुनाव है।
इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल के साथ आज कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर में पूजा अर्चना की।
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
शिवसेना से ठाकरे परिवार का नियंत्रण खत्म!
बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने 'शिवसेना' नाम और इसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' एकनाथ शिंदे गुट को देने का फैसला किया है। साल 1966 में बाल ठाकरे द्वारा बनाई गई शिवसेना पर अब ठाकरे परिवार का नियंत्रण खत्म माना जा रहा है। छह महीने पहले एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग में याचिका दाखिल की थी। जिस पर अब तीन सदस्यों वाले आयोग ने एकनाथ शिंद के पक्ष में फैसला सुनाया है।