फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी को बतौर राष्ट्रपति दूसरी पारी देने की शिवसेना ने की वकालत

Sat, 15 Oct 2016 04:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
राष्ट्रपति - फोटो : PTI
विज्ञापन
अपने सहयोगी दल भाजपा को असहज करने के लिए शिवसेना ने एक और दांव चला है। शिवसेना ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को दूसरा कार्यकाल देने की वकालत शुरू कर दी है। यहां तक कि कांग्रेस ने अभी प्रणब को दूसरी पारी देने पर फिलहाल मुंह खोलने से इंकार कर दिया है। मगर शिवसेना ताल ठोक कर कह रही है कि वे राष्ट्रपति से मुलाकात कर उनको दूसरी पारी के लिए तैयार होने की गुजारिश करेगी। 
विज्ञापन


शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वह अगले हफ्ते राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि यह साबित हो गया है कि वे सबसे बेहतर राष्ट्रपति हैं और किसी को भी उनकी क्षमताओं पर संदेह नहीं है। पांच सालों में उन्हाेंने दिखाया है कि वे एक गैर विवादित राष्ट्रपति रहे हैं। उधर, कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान ही फैसला करेगा। पार्टी ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल अगले साल 25 जुलाई को खत्म हो रहा है। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के अलावा अभी तक किसी को भी दूसरा कार्यकाल नहीं मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें