'दिन के समय पाबंदी से रुक जाएगा आर्थिक विकास'
हालांकि, राउत ने यह भी कहा कि सभी को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। राउत ने कहा, 'फिलहाल निषेधाज्ञा लागू है, लेकिन मेरी इच्छा है कि दिन के समय इस तरह की कोई पाबंदी न हो क्योंकि इससे आर्थिक विकास रुक जाएगा।
सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हों तो सतर्कता बरतें
उन्होंने कहा, 'सुप्रिया सुले (एनसीपी सांसद), सदानंद सुले (सुप्रिया के पति), प्रजक्त तानपूरे (एनसीपी विधायक), वर्षा गायकवाड़ (स्कूल शिक्षा मंत्री) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसलिए, सभी को सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए।'
ओमिक्रॉन के चलते मामलों में आई तेजी से बढ़ी चिंता
कोरोना वायरस के नए और अधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के साथ देश में संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़े हैं। कोरोना की दूसरी लहर की तरह इस बार भी दिल्ली और महाराष्ट्र इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हुए दिख रहे हैं।
महाराष्ट्र में अब तक मिले हैं ओमिक्रान के 252 मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 180 नए केस के साथ इस वैरिएंट के कुल मामले 961 हो गए। दिल्ली में सबसे अधिक 263 मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।