शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आईएनएस विराट को संरक्षित करने में सहयोग करने को लेकर एक पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध करते हुए लिखा कि आईएनएस विराट को संरक्षित करने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) देने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें। चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र को इस ऐतिहासिक युद्धपोत को संरक्षित करने में हर संभव सहायता करने को तैयार है।