शिवसेना विधायक तुकाराम काटे पर शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। तुकाराम हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि उनका एक समर्थक बुरी तरह घायल हो गया।
पुलिस उपायुक्त शाहजी उमाप ने बताया कि हमला अनुशक्ति नगर में उस समय हुआ, जब शिवसेना विधायक अपने समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ नवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।
इस दौरान कुछ लोगों ने विधायक पर हमला कर दिया। हमले में एक समर्थक को काफी चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालात खतरे से बाहर है।
उपायुक्त ने बताया कि हमले में शामिल छह लोगों की पहचान हो गई है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई तलवार बरामद कर ली है। आरोपियों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ अरईपीसी की धारा-307 के तहत केस दर्ज किया गया है।