फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना विधायक ने पीएमसी बैंक के विलय की मांग उठाई

Sat, 21 Dec 2019 10:16 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ravindra waikar - फोटो : social media
विज्ञापन

शिवसेना विधायक रवींद्र वाइकर ने शनिवार को आर्थिक संकट से जूझ रहे पीएमसी बैंक के विलय की मांग की। उन्होंने कहा है कि इससे पीएमसी बैंक के खाताधारकों को राहत मिलेगी। महाराष्ट्र विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए वाइकर ने कहा कि सितंबर से अब तक 19 पीएमसी बैंक खाताधारकों की मौत हो चुकी है। किसी एक व्यक्ति की गलती का खामियाजा बैंक के ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से अपील करता हूं कि पीएमसी बैंक का किसी आर्थिक रूप से मजबूत बैंक के साथ विलय पर विचार करें। वाइकर ने कहा कि उन्होंने पीएमसी बैंक का मामला सामने आने पर तत्कालीन सीएम और पीएम से भी इस मामले में संज्ञान लेने के लिए पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें