शिवसेना विधायक रवींद्र वाइकर ने शनिवार को आर्थिक संकट से जूझ रहे पीएमसी बैंक के विलय की मांग की। उन्होंने कहा है कि इससे पीएमसी बैंक के खाताधारकों को राहत मिलेगी। महाराष्ट्र विधानसभा में यह मुद्दा उठाते हुए वाइकर ने कहा कि सितंबर से अब तक 19 पीएमसी बैंक खाताधारकों की मौत हो चुकी है। किसी एक व्यक्ति की गलती का खामियाजा बैंक के ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है।