शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें उनके आवास पर हुई छापेमारी के संबंध में तीसरी बार तलब किया है। विधायक को गुरुवार को ईडी दफ्तर में उपस्थित होना है। बता दें कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रताप सरनाईक के खिलाफ जांच कर रही है।