फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः शिवसेना नेता ने कहा- 135 सीटों पर मान सकती है हमारी पार्टी

Tue, 10 Sep 2019 10:04 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अमित शाह-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीटों में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति दे सकती है। हालांकि शिवसेना चाहती है कि भाजपा अपने कोटे से छोटे दलों को सीटें आवंटित करे।

विज्ञापन


शिवसेना ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ने पर कथित रूप से अड़े रहने के साथ राज्य की सत्ता में राजग के एक बार फिर लौटने की स्थिति में भाजपा के साथ मुख्यमंत्री कार्यकाल को आधा-आधा बांटने की भी मांग की है। हालांकि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक समझौता होना अभी बाकी है।
 
शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को  कहा, भाजपा और शिवसेना 135-135 सीटों पर चुनाव लड़े जाने के फार्मूले को स्वीकार कर सकती हैं और 18 सीटें आरपीआई (ए), राष्ट्रीय समाज पक्ष और शिव संग्राम पार्टी के लिए छोड़ी जा सकती हैं।
विज्ञापन


हालांकि एक पेच यह भी है कि शिवसेना चाहती है कि भाजपा अपने कोटे से छोटे दलों को 18 सीटें आवंटित करे क्योंकि वे भाजपा के साझेदार हैं। यदि भाजपा उनकी मांग को मानती है तो पार्टी केवल 117 सीटों पर ही चुनाव लड़ सकेगी।

वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों दलों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और भाजपा ने 122 सीटों और सेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें