फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे खेमे में शामिल हुए शिवसेना नेता अर्जुन खोतकर, मालेगांव को जिला बनाने पर CM ने कही यह बात

Sat, 30 Jul 2022 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

खोतकर 2016 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार में मंत्री थे। उन्हें हाल ही में ठाकरे द्वारा शिवसेना के उपनेता के रूप में पदोन्नत किया गया था।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अर्जुन खोतकर शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए। खोतकर ने शनिवार को कहा कि वह कुछ खास परिस्थितियों और समस्याओं के कारण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


खोतकर ने कहा कि कुछ परिस्थितियों और समस्याओं के कारण मैंने शिवसेना छोड़ने का फैसला किया। मैं उद्धव ठाकरे से नाराज नहीं हूं। कुछ परिस्थितियों ने मुझे पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मैंने उद्धव ठाकरे से बात की और कहा कि अगर वह उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, तो वह शिंदे गुट में शामिल हो जाएंगे।

खोतकर 2016 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार में मंत्री थे। उन्हें हाल ही में ठाकरे द्वारा शिवसेना के उपनेता के रूप में पदोन्नत किया गया था। भावुक खोतकर ने कहा कि शिवसेना ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। उन्होंने जालना जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया है।
विज्ञापन


मालेगांव को जिला बनाने पर चर्चा जल्द: शिंदे
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नासिक को विभाजित कर मालेगांव को अलग जिले के रूप में बनाने की मांग पुरानी है और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी। मुख्यमंत्री नासिक संभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मालेगांव में मीडिया से बात कर रहे थे। शिंदे ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, सड़क सुधार, फसल ऋण, जैविक खेती और कृषि विश्वविद्यालयों के सशक्तिकरण, एमआईडीसी, बिजली और आदिवासी लोगों की चिंताओं जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

NCP चीफ का भाजपा पर निशाना
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का घमंड हो गया है। वे ऐसा सिर्फ इसलिए दिखा रही है, क्योंकि संसद में उसके पास बहुमत है। अगर आम जनता भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाए, तो उसके दिन गिनती के रह जाएंगे।

अधीर रंजन मामले पर भी बोले पवार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध टिप्पणी के मामले पर उन्होंने कहा कि उन सांसद ने राष्ट्रपति के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया और गलती स्वीकार कर माफी मांगी। इसके बावजूद भाजपा चाहती है कि सोनिया गांधी माफी मांगें। भाजपा सांसदों ने सोनिया गांधी के साथ गलत व्यवहार किया। हमारी बेटी सुप्रिया सुले उन्हें उनके वाहन तक लेकर गईं, वरना वहां कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें