फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर शिवसेना के तीखे वार, सड़क पर आ गई है सवा सौ करोड़ जनता

Mon, 14 Nov 2016 11:59 AM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
500 और 1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद सियासत चरम पर है। अभी तक पीएम मोदी के इस फैसले को विपक्षी पार्टियां गलत ठहरा रहीं थी, अब मोदी सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने भी नोटबंदी के फैसले पर तीखे हमले किए हैं। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में लिखे लेख में कहा गया है कि पीएम मोदी ने देश के साथ विश्‍वासघात किया है। मुट्ठीभर उद्योगपतियों का कालाधन बाहर निकालने के लिए मोदी सरकार ने सवा सौ करोड़ जनता को सड़क पर ला दिया है।
विज्ञापन


शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500-1000 के नोटों को अचानक रद्द करके भारत की सवा सौ करोड़ जनता पर आर्थिक अराजकता का बम पहले ही डाल दिया है, ऊपर से 30 दिसंबर के बाद वे एक और जोरदार धमाका करने की बात कर रहे हैं।

शिवसेना ने सरकार से सवाल पूछा है कि इस फैसले से काला पैसा कैसे बाहर आएगा? जिनके पास कालाधन है। वे इन कतारो में 500-1000 के नोटों के साथ नहीं खड़े हैं। उनका पैसा विदेशी बैकों मे सुरक्षित है और मोदी के फैसले से पहले ही इन पैसों को विदेश भेज दिया गया हो तो क्या उन लोगों पर क्या कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 दिसंबर के बाद अखंड भारत का सपना होगा साकार ?

- फोटो : amar ujala
शिवसेना ने पीएम पर व्यंग्य करते हुए लिखा है कि शायद प्रधानमंत्री पाकिस्तान पर परमाणु बम डालकर दाऊद सहित आतंकवाद का कारखाना खत्म करना चाहते हैं। वैसे भी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पहले ही कह दिया है कि पाकिस्तान पर हम परमाणु बम फेंकेंगे। हो सकता है यह धमाका 30 दिसंबर के बाद होगा। यानी अखंड भारत का सपना साकार होने में अब सिर्फ एक महीना बचा है।

शिवसेना ने आगे लिखा है कि हो सकता है 30 दिसंबर के बाद संपूर्ण देश में समान नागरिक कानून लागू करने की घोषणा होगी या कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक राष्ट्र, एक निशान का सपना साकार होगा। हो सकता है कि 30 दिसंबर की मध्यरात्रि को अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण की घोषणा का धमाका हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें