फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: शिवसेना सरकार ने भी दिया भारत बंद को समर्थन

Tue, 08 Dec 2020 04:01 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को शिवसेना ने भी अपना समर्थन दिया है। सोमवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमने संसद में कृषि सुधार विधेयकों के समर्थन में मतदान नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हम कृषि कानूनों पर जनता और किसानों की प्रतिक्रिया देखना चाहते थे। आज पंजाब और हरियाणा के किसान सड़क पर हैं इसलिए हमने उन्हें समर्थन दिया है।

विज्ञापन


संजय राउत बोले- हमने कृषि सुधार बिलों के समर्थन में नहीं किया था मतदान
संजय राउत ने कहा कि देश के किसान नए कृषि कानून के खिलाफ हैं। किसानों को लग रहा है कि उनके साथ धोखा हो रहा है। कुछ उद्योगपतियों के फायदे के लिए यह कानून बनाया गया है। इसलिए हमने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस पर विचार किया जाए और किसानों की मांगे मानी जाए। साथ ही, राउत ने शरद पवार कृषि के निजीकरण संबंध पवार के पुराने पत्र को लेकर उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि दस साल पहले स्थिति अलग थी। आज की परिस्थिति यह है कि किसान इसका विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें