फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में शिवसेना पदाधिकारी की पिटाई, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 29 Aug 2023 10:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ठाणे जिले में कुछ लोगों ने रविवार को कथित तौर पर एक स्थानीय शिवसेना पदाधिकारी की पिटाई कर दी। शिकायत मिलने पर 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक शिवसेना के पदाधिकारी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा कि घटना रविवार की है।  

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में शिकायत

अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ठाणे जिले में लोगों के एक समूह ने रविवार को कथित तौर पर एक स्थानीय शिवसेना पदाधिकारी की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

परिणाम भुगतने की धमकी

विज्ञापन

अंबरनाथ के नवरे पार्क में शाखा के शिवसेना (एकनाथ शिंदे समूह) के प्रमुख अजीत सुरेंद्रन नायर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रविवार को क्षेत्र में एक हाउसिंग सोसायटी में चुनाव हो रहा था। उसी समय, कुछ लोग वहां पहुंचे और सोसायटी के सदस्यों के लिए रखी कुर्सियों को खींचने की कोशिश करने लगे। उन्होंने कहा कि जब मैंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई कर दी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पांच की हुई पहचान

घायल नायर अंबरनाथ पुलिस स्टेशन पहुंचे और जान का खतरा होने की शिकायत दी। बाद में, उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इनमें से पांच की पहचान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें