फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की मौत पर शिवसेना ने जताई चिंता, कहा- 13 साल में शहीद हुए 1600 जवान

Wed, 17 Jan 2018 04:18 PM IST
एजेंसी, मुंबई 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने सीमापार गोलीबारी की घटनाओं में जवानों के शहीद होने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कब तक देश पाकिस्तानी सैनिकों और आंतकवादियों के हमलों को बर्दाश्त करेगा। शिवसेना ने कहा, सेना दिवस के दिन भारतीय सेना ने हालांकि कुछ आंतकवादियों को मार गिराया लेकिन यह सामने आया है कि हर तीसरे दिन सीमा पार गोलीबारी में एक भारतीय जवान मारा जा रहा है।

विज्ञापन


 पार्टी ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के हालिया बयान की भी सराहना की है। सेना प्रमुख ने हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देने की बात कही थी। पार्टी ने दावा किया कि बिना किसी युद्ध के पिछले 13 साल में सीमा पार गोलीबारी में 1600 जवान मारे गए हैं जो कि एक गंभीर मसला है। 

शिवसेना ने कहा, सेना दिवस के दिन भारतीय सेना ने हालांकि कुछ आंतकवादियों को मार गिराया लेकिन यह सामने आया है कि हर तीसरे दिन सीमा पार गोलीबारी में एक भारतीय जवान मारा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें