फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच दिल्ली में होने वाली बैठक टली

Sun, 17 Nov 2019 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Maharashtra politics - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

महाराष्ट्र में अपना मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ी शिवसेना का एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाना लगभग तय माना जा रहा है। इसका एलान जल्द हो सकता है। हालांकि राज्य की सत्ता की खातिर कट्टर हिंदुत्व की हिमायती शिवसेना को वीर सावरकर को भारत रत्न देने की अपनी मांग और मुस्लिमों को पांच फीसदी आरक्षण के विरोध को त्यागना पड़ सकता है। सीएम पद शिवसेना को मिलेगा और कांग्रेस तथा एनसीपी से एक-एक डिप्टी सीएम होेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तीनों दलों के नेताओं की गुरुवार को हुई बैठक में न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार किया गया। इसे मंजूरी के लिए तीनों दलों के शीर्ष नेताओं को भेजा गया है। न्यूनतम साझा कार्यक्रम 1998 में एनडीए के नेशनल एजेंडा फॉर गवर्नेंस के मॉडल पर बनाया गया है। इसके तहत तीनों दल अपने वैचारिक मुद्दों को ताक पर रखकर आगे बढ़ेंगे।



उनका कहना है कि शिवसेना सावरकर, गोडसे, बांग्लादेशी घुसपैठियों और मुस्लिम आरक्षण पर रुख नरम करेगी और इन मुद्दों पर आक्रामक होने से बचेगी। किसानों की कर्जमाफी, मुंबई व अन्य शहरों में आधारभूत विकास, 10 रुपये में थाली, एक रुपये में मरीजों की जांच जैसे जनहित के मुद्दों पर तीनों दल मिलकर काम करेंगे। साथ ही विवादास्पद मुद्दों को छोड़कर एक-दूसरे के प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में मदद करेंगे। अबतक का अपडेट- 
विज्ञापन


एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा- शरद पवार ने रविवार शाम चार बजे पुणे में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। 
 

सोनिया-पवार की बैठक भी टली 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच रविवार को होने वाली बैठक सोमवार तक के लिए टल गई है। 
 

राउत बोले- शिवसेना का ही सीएम होगा 

शिवसेना नेता संजय राउत ने फिर दोहराया, महाराष्ट्र में शिवसेना का ही सीएम होगा।
 

किसानों को मुआवजे का एलान

इस बीच राज्यपाल ने बेमौसम बारिश से नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए मुआवजे का एलान किया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ 8 हजार रुपये और बागवानी व बहुवर्षीय फसलों के लिए 18 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे का एलान किया है। 
 

मुंबई: राज्यपाल के साथ कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात टली। ये बैठक आज शाम साढ़े चार बजे होनी थी। 
 


 

मुंबई में भाजपा नेताओं की बैठक 

मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं की बैठक हुई। इसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य पार्टी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद रहे।


पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कर रहे कोशिश

एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि भाजपा इस बात से घबराई हुई है कि 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनावों से पहले जिन राजनेताओं ने उसका दामन थामा था वे अब उसका साथ छोड़ सकते हैं। यही वजह है कि उसके नेता दावा कर रहे हैं कि वे राज्य में अगली सरकार बनाने वाले हैं। मलिक ने कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री एक पराजित सेना के जनरल की तरह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें लगता है कि उनकी हार हो चुकी है और उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए। वे अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।'

पुराने दर्द याद नहीं आते

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने शनिवार को कहा कि नए मौसम ने उन्हें पुराने दर्द भुलाने में मदद की। भाजपा से अलग होकर शिवसेना राज्य में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार गठन की कोशिश कर रही है। इस बीच राउत ने ट्विटर पर बशीर बद्र की कुछ पंक्तिया लिखीं, 'यारों नए मौसम ने ये अहसान किया है। याद मुझे दर्द पुराने नहीं आते।'


4 बजे राज्यपाल से होगी मुलाकात

शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम 4 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेगा। पहले केवल एनसीपी-कांग्रेस नेताओं के मिलने की बात थी। बाद में शिवसेना ने कहा कि उसके नेता भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। तीनों दलों के एक साथ जाने पर सरकार बनाने की दावेदारी की भी अटकलें लग रही हैं।

हालांकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर किसानों की समस्याओं को उठाएगा और उनकी मदद करने की अपील करेगा। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात सरकार बनाने की दावेदारी पेश करने के लिए नहीं है।
विज्ञापन

फडणवीस ने की कोश्यारी से मुलाकात

राज्य में जारी सियासी हलचलों के बीच शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कोश्यारी से मुलाकात की और बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल के चलते प्रभावित किसानों की मदद के लिए आर्थिक सहायता जारी करने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद पहुंचाने की अपील की। उनकी मांगों को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

उम्मीद है उद्धव विचारधारा से नहीं करेंगे समझौता : रंजीत

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के पोते रंजीत ने शुक्रवार को कहा कि उम्मीद है कि कांग्रेस के साथ सरकार बनाने जा रहे उद्धव ठाकरे कभी हिंदुत्व की अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। साथ ही आशा है कि वह सावरकर को भारत रत्न देने की अपनी मांग भी नहीं छोड़ेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें