शिवसेना के प्रमुख उद्घव ठाकरे को बुधवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।बताया गया कि रूटीन चैकअप के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। शिवसेना के प्रवक्ता के मुताबिक ठाकरे को नियमित जांच के चलते आज सुबह बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि एक दिन की नियमित जांच के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, उन्हें मामूली जांच के लिए अस्पताल में लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य संबधी शिकायत की थी।
डाक्टरों के मुताबिक उनकी हार्ट रोग और लीवर से संबधित जांच की जानी है। ठाकरे के डाक्टरों के मुताबिक कुछ साल पहले उनके हार्ट में कुछ ब्लॉकेज आए जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की जाती है। हार्ट और लीवर जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।