फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: हिंदू इलाकों में दीपाली तो मुस्लिम क्षेत्रों में सोफिया बनकर प्रचार कर रही ये प्रत्याशी

Wed, 09 Oct 2019 09:00 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
दीपाली सैयद - फोटो : Facebook
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर है। तमाम राजनीतिक दलों ने चुनाव के लिए मतदाताओं तक पहुंचना शुरू कर दिया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी नए-नए तरीकों से प्रचार कर रहे हैं। इन्हीं प्रत्याशियों में से एक शिवसेना प्रत्याशी ऐसी हैं जो मुस्लिम और हिंदू समुदाय के मतदाताओं में अलग-अलग नाम से प्रचार कर रही हैं। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुंब्रा विधानसभा सीट से शिवसेना प्रत्याशी दीपाली सैयद हिंदू इलाकों में दीपाली तो मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सोफिया सैयद के नाम से प्रचार कर रही हैं। दीपाली सैयद मराठी फिल्मों की हीरोइन हैं और उनका मूल नाम दीपाली भोंसले है।

दीपाली सैयद की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम दीपाली भोंसले से सोफिया सैयद कर लिया था। लेकिन, उन्होंने दीपाली सैयद नाम से ही अगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन


नाम बदलकर चुनाव प्रचार करने पर दीपाली कहती हैं कि नाम का बहुत बड़ा असर होता है। इसलिए जिस इलाके में जा रही हूं, वैसे ही नाम का इस्तेमाल कर रही हूं। बता दें कि दीपाली ने 2014 में अहमदनगर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वो ये चुनाव हार गईं थीं। इस बार वो शिवसेना के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें