फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने ममता को बताया 'शेरनी', कहा- उन्होंने EVM से छेड़छाड़ के बिना लेफ्ट को हराया

Sun, 05 Nov 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच हुई मुलाकात के बाद शिवसेना ने उनकी तारीफ की है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में ममता बनर्जी को वह 'शेरनी' बताया गया है जिसने अपने राज्य से कम्यूनिस्टों को बाहर करके वह काम किया जो कांग्रेस और भाजपा करने में विफल रही थी। ममता बनर्जी ने दो दिन पहले ही ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की थी।
विज्ञापन


भारत सबसे पहले हिंदुओं का देश, बाकियों का हक बाद में: शिवसेना

लेख में आगे लिखा है कि ममता के कुछ बयान भले ही विवादित हों और शिवसेना को पसंद ना आए हों, लेकिन उन्होंने कम्यूनिस्टों को राज्य से निकालकर वह काम किया जिसके लिए शिवसेना भी लड़ रही है।
 
लेख में आगे केंद्र सरकार का जिक्र किए बिना चुटकी लेते हुए लिखा गया है कि ममता ने यह काम ईवीएम से छेड़ाछाड़ और वोटरों को खरीदे बिना किया है। बता दें कि इसी साल पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजें आने के बाद केंद्र सरकार पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

mamata banerjee
लेख में आगे लिखा गया है कि जो लोग हमारी मुलाकात पर सवाल उठा रहे हैं वे ये बताएं कि उन्होंने सत्ता के लालच में आकर कश्मीर में अलगाववादियों से हाथ क्यों मिलाया?

इसके साथ ही लेख में राम विलास पासवान पर हमला बोलते हुए लिखा गया है कि जिन्होंने गोधरा दंगों के बाद पार्टी का साथ छोड़कर इस्तीफा दे दिया था उन्हें फिर से साथ क्यों लिया गया? लेख में कश्मीरी पंडितों और राम मंदिर का भी जिक्र किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें