फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kochi Ship Fire: जहाज में लगी आग, बाल बाल बचे 624 यात्री और चालक दल के 85 सदस्य

Thu, 02 Dec 2021 11:02 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवरत्ती

सार

  • एमवी कवरत्ती के इंजन कक्ष में लगी आग
  • बाल बाल बचे 624 यात्री और चालक दल के 85 सदस्य
विज्ञापन
कोच्चि एमवी कवरत्ती जहाज में आग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कोच्चि से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में एक जहाज के इंजन कक्ष में आग लग गई। इस जहाज में सवार 624 यात्री और चालक दल के 85 सदस्य बाल बाल बच गए। जहाज के कल्याण अधिकारी एमवी कवरत्ती ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और जो लोग एंड्रोथ जाने के लिए बाध्य थे उन्हें वहीं उतारा गया। कल्याण अधिकारी शरशाद ने कहा कि जो यात्री कल्पेनी द्वीप जाने वाले थे, उन्हें एमवी कोरल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जो उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाएगा। बता दें कि घटना उस समय हुई जब एमवी कवरत्ती कोच्चि से कवरत्ती पहुंचने के बाद एंड्रोथ और कल्पेनी द्वीप की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें