फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'शिंदे युग समाप्त, अब वे कभी भी CM नहीं बनेंगे, फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने पर संजय राउत का कटाक्ष

Thu, 05 Dec 2024 01:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि आज देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके पास बहुमत होने के बावजूद वे पिछले 15 दिनों से सरकार नहीं बना पा रहे थे। इसका यह मतलब है कि उनकी पार्टी या महायुति में कुछ गड़बड़ है।
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना, राकांपा) द्वारा फडणवीस को सीएम चुने जाने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिंदे युग समाप्त हो गया। वह अब कभी भी सीएम नहीं बनेंगे। संजय राउत ने यह बयान देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा और निवर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश के बाद दी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि भाजपा ने शिंदे का इस्तेमाल किया और अब उन्हें किनारे कर दिया गया। संजय राउत ने स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद महाराष्ट्र के सीएम का खुलासा करने में देरी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महायुति कुछ गड़बड़ है।
विज्ञापन


संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "आज देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके पास बहुमत होने के बावजूद वे पिछले 15 दिनों से सरकार नहीं बना पा रहे थे। इसका यह मतलब है कि उनकी पार्टी या महायुति में कुछ गड़बड़ है। यह दिक्कत कल से दिखना शुरू हो जाएगा।" बता दें कि देवेंद्र फडणवीस आज मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। 

देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कई दिनों की अटकलों के बाद लिया गया। दरअसल, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने रहना चाहते थे, लेकिन भाजपा ने झुकने से इनकार कर दिया था। ऐसे में शिंदे ने कहा कि वह पीएम मोदी के चयन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में महायुति की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पार्टी 36 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उन्हें केवल 10 पर ही जीत मिली। भाजपा 132 से ज्यादा सीटें जीती। वहीं अगर भाजपा नीत महायुति के घटक दलों की बात करें तो एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटें जीतने में कामयाब रही। महाविकास आघाड़ी (कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-एसपी) ने सिर्फ 46 सीटें जीतीं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें