फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब 'शिया गो रक्षा दल' भी रखेगा गो हत्या पर नजर, विरोध में प्रचार किया शुरू

Sun, 09 Apr 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में गौ रक्षा को लेकर मुहिम तेजी से बढ़ती जा रही है। अब शुक्रवार को शिया मुस्लिम समुदाय ने एक 'शिया गौ रक्षा दल' का गठन किया है। ये दल राज्य में बीफ खाए जाने के खिलाफ प्रचार करेगा। इस ग्रुप का टारगेट सिर्फ यूपी ही नहीं बल्कि पूरा देश है।
विज्ञापन


इस दल के प्रेसिडेंट शमील शमसी का कहना है कि उनका ग्रुप पूरे देश में फैलेगा और हर कोशिश करेगा कि गो हत्या न हो। शमसी ने बताया कि उन्होंने ऐसे 40 मेंमबर्स को इस प्रचार में लगाया है और उनका टारगेट है कि करीब 10 हजार साथी मिलकर इसमें उनकी मदद करें। 

ये दल दो तरीकों से काम कर रहा है। पहला ये कि मुख्यत मुस्लिम बहुल इलाकों में प्रचार का काम करेगा। यहां लोगों को पैंपलेट्स दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी प्रचार किया जा रहा है। शमसी के मुताबिक सोशल मीडिया पर दोनों ही समुदायों को ओर से साकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही हैं।
विज्ञापन


दल का दूसरा तरीके के मुताबिक राज्य की उन जगहों पर प्रचार किया जा रहा है, जहां से अक्सर गो हत्या की खबरें सामने आती हैं। शमसी के मुताबिक कई जगह अब भी ऐसी हैं, जहां गो हत्या को अंजाम दिया जाता है। ये जगह ज्यादातर प्रशासन की पहुंच से बहुत दूर होती हैं, वे कैंपेनिंग के जरिए इन जगहों के नाम उजागर करके इनके खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू करेंगे।

शमसी कहते हैं कि हमारा दल गायों को बचाने के लिए काम करेगा। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने गौ रक्षक दल बैन करने की याचिका पर उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें