संदीप ने कहा, पिछले 15 दिन से वह (शीला) बेहद कमजोरी महसूस कर रही थीं। उनके कई मेडिकल टेस्ट हो चुके थे और उनका दिल पूरी तरह ठीक पाया गया था। सुबह जब वह अस्वस्थ पाई गईं, तो यह बेहद हैरान करने वाला था। मैं उन्हें अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने कहा कि वह स्वस्थ नहीं हैं। दोपहर में करीब 2.30 या 3 बजे उन्हें गंभीर हृदयाघात हुआ और उनका निधन हो गया।