फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारा डायरी वाली लिस्ट में अपने ही पूर्व CM के नाम को ट्वीट कर बैठी कांग्रेस

Sat, 24 Dec 2016 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइलः शीला दीक्षित
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सहारा से 40 करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार को पार्टी ने अनजाने में उस लिस्ट को ट्वीट किया है जिसमें उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का भी नाम है। इस सूची के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए शीला दीक्षित को 1 करोड़ रुपये मिले थे। 
विज्ञापन
मोदी जी, आपको मेरा जितना मजाक उड़ाना है उड़ा लो, लेकिन इन कागजों की जांच करवाओ: राहुल गाँधी pic.twitter.com/rnICMOrr4j — INC India (@INCIndia) December 23, 2016 इसी लिस्ट के आधार पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने इस लिस्ट को ट्विटर पर पोस्ट किया। 

हालांकि इस लिस्ट में कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का भी नाम है, जिसमें नरेंद्र मोदी और अन्य दूसरे मुख्यमंत्रियों का भी नाम है। इन सभी लोगों पर सहारा ग्रुप से पैसा लेने का आरोप है। 
विज्ञापन


दस्तावेज के मुताबिक 23 सितंबर 2013 को दिल्ली में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 1 करोड़ रुपया कैश में दिया गया। दस्तावेज में शामिल अन्य नामों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों का भी नाम है, जिन्हें सहारा ग्रुप की ओर से पैसे दिए गए। 

रिकॉर्ड के मुताबिक 29 सितंबर और 1 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को इन दोनों तारीखों पर भोपाल में 5 करोड़ रुपये दिए गए। शिवराज सिंह चौहान उस समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। 
विज्ञापन

सहारा पर छापे में मिले ये दस्तावेज

फाइलः राहुल गांधी - फोटो : ANI
इसके साथ ही 1 अक्टूबर 2013 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को दिल्ली में 4 करोड़ कैश में दिए गए। लिस्ट के मुताबिक फरवरी 2014 में बीजेपी ऑफिस के अरुण जैन को किश्तों में 15 करोड़ रुपये दिए गए। 

वहीं बीजेपी की शाइना एनसी को भी सितंबर 2013 में और एक बार अगले साल जनवरी में तीन बार चार किश्तों में 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। 

गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के सहारा ग्रुप से पैसे लेने के मामले (सात बार 5 करोड़ और दो बार 2.5 करोड़) को जनता के सामने रखते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'इनकम टैक्स विभाग को यह दस्तावेज सहारा ग्रुप की डायरी से मिले हैं और इसकी जांच होनी चाहिए।'

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुताबिक यह दस्तावेज सहारा ग्रुप पर छापे में इनकम टैक्स विभाग को 22 नवंबर 2014 को एक छापे में मिले, जब इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी दस्तावेज जब्त कर रहे थे। 

राहुल गांधी ने कहा कि यह सब कुछ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में दर्ज है। ​
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें