पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की सत्यता पर शुक्रवार को सवाल उठाए थे। हालांकि, आलोचना के बाद वह अपने बयान से पीछे हट गए और उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई सबूत नहीं मांगा था। अब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर भारतीय सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: गोवा: धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, छह लोगों की मौत, 30 श्रद्धालु घायल; पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे CM सावंत
कांग्रेस पर बरसे सिरसा
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने चन्नी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह गांधी परिवार की "घटिया मानसिकता" को दर्शाता है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने फिर से भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाया है। पूर्व पंजाब सीएम चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर विश्वास नहीं है और वे सबूत चाहते हैं। कांग्रेस, गांधी परिवार और राहुल गांधी की कैसी मानसिकता है कि ये बार-बार सेना और वायुसेना पर सवाल उठाते हैं?"
उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान खुद कह रहा है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक में भारी नुकसान पहुंचाया... चन्नी ने फिर से वही गंदी राजनीति और गंदी मानसिकता दिखाई है, जो सेना पर सवाल उठाती है और उनका मनोबल गिराती है। मैं इसकी निंदा करता हूं।