फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहजाद पूनावाला ने भाजपा से दिया इस्तीफा?: एक्स पर अपडेट किया बायो, तेज हुईं सियासी अटकलें

Fri, 31 Jul 2026 11:04 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बायो अपडेट किया है। इससे अटकलें तेज हो गई हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शहजाद पूनावाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूनावाला ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंपा है। अपने फैसले के पीछे उन्होंने निजी कारण बताए हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


एक्स प्रोफाइल में क्या बदलाव किया?
पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल के बायो में अब भाजपा का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'जीवनभर का समर्थक' बताया है। पूनावाला ने गुरुवार को अपना बायो अपडेट किया, लेकिन उन्होंने इस्तीफे के पीछे कोई वजह नहीं बताई।
 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से संभालकर निपटें': राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, और क्या-क्या कहा?
विज्ञापन


भाजपा में कैसे हुई थी एंट्री?
पूनावाला 2017 में कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद के बाद पार्टी छोड़ी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। 

भाजपा और पीएम मोदी के समर्थक रहे हैं पूनावाला
पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के मुखर समर्थक रहे हैं। वह टीवी बहसों और अन्य मंचों पर अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लगातार कांग्रेस पर हमला बोला और राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं की आलोचना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें