फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीश महल पर भिड़ंत: 'भाजपा का एजेंडा झूठ फैलाना, आज एक और गुब्बारा फूट गया'; आम आदमी पार्टी ने खोला मोर्चा

Sat, 01 Nov 2025 10:21 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अनुराग ढांडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बीजेपी के बीच शीश महल विवाद ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी की एक ही कोशिश रहती है कि कैसे लोगों का ध्यान मुद्दों से भटकाया जाए। इसके लिए बीजेपी ने झूठ फैलाने की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आज झूठ का एक और ग़ुब्बारा फूट गया। बीजेपी के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जिस सरकारी मकान को बीजेपी शीश महल बता रही है, वह दरअसल उनका सरकारी आवास और कैंप ऑफिस है, जहां आधिकारिक बैठकें और मुलाकातें होती हैं।

 मान ने भाजपा पर गंदी राजनीति और झूठे प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए झूठ फैलाकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अगर बीजेपी को असली शीश महल देखना है तो अपने नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुल्लांपुर स्थित निजी आवास को देख ले।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में 'सात सितारा सुविधा वाला शीश महल दिया गया है, जबकि वह न तो विधायक हैं और न ही राज्य सरकार का हिस्सा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें