फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना बोरा हत्याकांड : पीटर मुखर्जी की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 16 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी पीटर मुखर्जी की जमानत अर्जी बुधवार को बांबे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। पीटर मुखर्जी को बीते नवंबर में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था। निचली अदालत ने पहले ही उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। बुधवार को न्यायमूर्ति एनडब्ल्यू सांब्रे ने सीबीआई व मुखर्जी के वकील की दलीलों को सुनने के बाद उनके आवेदन को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


बांबे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान मुखर्जी के वकील आबाद पोंडा ने कहा कि मेरे मुवक्किल को शीना की हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे शीना और उसके ब्वायफ्रेंड राहुल के संबंध के खिलाफ नहीं थे। इस हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी व शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी ने उन्हें कई बातों को लेकर अंधेरे में रखा था।

इसलिए पीटर मुखर्जी की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। वहीं, सीबीआई की ओर से अदालत में पेश हुए एडिशनल सालिसिटर जनरल अनिल सिंह ने दावा किया कि पीटर को इस पूरे मामले की जानकारी थी। उन्हें यह भी पता था कि शीना को कहां दफनाया जाना है। वे राहुल व शीना के संबंध के खिलाफ थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले के मुकदमे की सुनवाई शुरू होने वाली है। इसलिए आरोपी (मुखर्जी) को अभी जमानत देना उचित नहीं होगा। सिंह की इन दलीलों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति ने मुखर्जी के जमानत आवेदन को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

पीटर पर है हत्या और साजिश का आरोप

शीना बोरा मर्डर केस में पीटर मुखर्जी के खिलाफ हत्या और साजिश के तहत मामला दर्ज हुआ है। सीबीआई ने शीना की हत्या के आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में एक हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की थी जिसमें इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी से लेकर उसके दूसरे पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय के बयान दर्ज हैं।

आरोप पत्र में यह जिक्र है कि  शीना और राहुल शादी कर लेंगे तो इंद्राणी के दूसरे पति संजीव खन्ना से पैदा हुई बेटी विधि को पीटर की संपत्ति में से सिर्फ आधा हिस्सा ही मिलेगा। विधि के जैविक पिता संजीव खन्ना हैं लेकिन पीटर ने जब इंद्राणी से शादी की तब विधि को गोद ले लिया था।

आरोप है कि प्रापर्टी विवाद और प्रेम प्रसंग के चलते शीना बोरा को ठिकाने लगाने की योजना बनाकर 24 अप्रैल 2012 को उसकी हत्या की गई और मुंबई से सटे रायगढ़ में पेण के पास गांगुर्डे खुर्द गांव में पेट्रोल से जलाकर अधजली लाश को फेंक दिया गया।

इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड का राज 21 अगस्त 2015 को तब खुला जब इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्याम राय को खार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन, पीटर मुखर्जी तब कानून की गिरफ्त में आए जब मामले की जांच सीबीआई को सुपुर्द की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें