फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की रथयात्रा में फिर बीमार पड़ी शीला दीक्षित, दौरा छोड़ लौटीं वापस

Sat, 27 Aug 2016 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
'27 साल यूपी बेहाल' संदेश यात्रा के दूसरे चरण में कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित रास्ते में बीमार पड़ गईं। शनिवार को यह यात्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आयोजित की जा रही थी। इस  यात्रा में शीला दीक्षित के अलावा कांग्रेस के बाकी बड़े नेता भी शामिल थे।
विज्ञापन


यह यात्रा महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती और सिद्वार्थ नगर जिले में थी। रथयात्रा की अगुवाई कर रहीं शीला दीक्षित की कुशीनगर में त‌बियत बिगड़नी शुरू हो गई। कुशीनगर में उनका संबोधन भी होना था। तबियत बिगड़ने की वजह से शीला ने कुशीनगर का अपना संबोधन रद्द कर दिया। इसके बाद वह आगे नहीं गईं। 

शनिवार को कुशीनगर के बाद उन्हें महराजगंज जाना था। तबियत बिगड़ने की वजह से उन्होंने यह दौरा अधूरा छोड़ दिया। उनकी तबियत के बारे में विस्तार से जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन

इसके पहले भी पड़ चुकीं थीं बीमार

शीला दीक्ष‌ित
शीला दीक्षित पहले भी यात्रा के दौरान बीमार पड़ चुकी हैं। तब राजनीतिक विरोधियों ने उनके बीमार पड़ने को उम्र से जोड़कर कटाक्ष किया था। करीब एक महीने पहले 24 जुलाई को यात्रा के दौरान शीला दीक्षित अमरोहा पहुंचने से पहले ही बीच यात्रा से दिल्ली को लौट आईं थीं।  बताया गया कि उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके कारण वह गढ़ मुक्तेश्वर से ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई। शीला दीक्षित के न आने की सूचना से कांग्रेसियों में मायूसी छा गई। 

कांग्रेस की संदेश यात्रा दिल्ली से शुरू होकर गाजियाबाद, हापुड़ होते हुए अमरोहा आनी थी। संदेश यात्रा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, अभिनेता व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद आदि दिग्गज यात्रा में शामिल थे। गाजियाबाद और हापुड़ में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद कांग्रेस संदेश यात्रा गढ़ मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

मंच टूटने से चोट भी खा चुकी हैं शीला दीक्षित 

शीला दीक्षित
रथयात्रा के दौरान बीमार पड़ने के अलावा शीला दीक्षित मंच टूटने की वजह से एक बार चोटिल भी हो चुकी हैं। सीएम प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद शीला जब पहली बार लखनऊ गईं थीं तब उनके साथ यह हादसा हुआ था। 

रोड शो के दौरान ट्रक एयरपोर्ट तिराहे पर रोककर मंच से शीला लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान काफी लोग मंच पर चढ़ गए। भीड़ बढ़ने से मंच टूट गया। शीला और राज बब्बर को अन्य नेताओं ने हाथ पकड़कर नीचे उतारा। बाद में नए वाहन से रोड शो पूरा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें