फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुर दुष्कर्म: 'उसकी हालत स्थिर है...सख्त कार्रवाई की जाएगी', पीड़िता से मुलाकात के बाद एसडीओ का बयान

Sun, 12 Oct 2025 07:32 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्गापुर

सार

ओडिशा की छात्रा से बंगाल में कथित तौर पर 'सामूहिक दुष्कर्म' की वारदात के बाद दुर्गापुर की एसडीओ ने पीड़ित छात्रा से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, ये वारदात दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई।

विज्ञापन
रंजना रॉय, एसडीओ, दुर्गापुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की पीड़िता से मिलने के बाद डिप्टी मजिस्ट्रेट और एसडीओ दुर्गापुर रंजना रॉय ने बताया है कि पीड़िता की हालत स्थिर है और उसकी मां उसके साथ है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए, रंजना रॉय ने कहा, 'हम उसे पूरा सहयोग दे रहे हैं और हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि कार्रवाई की जाएगी।' दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता, जो मेडिकल की छात्रा है, ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kolkata: कोलकाता में सिक्किम के पांच आदिवासी छात्रों के साथ मारपीट, जाति पूछकर किया हमला; मामला दर्ज




 

पूरी घटना और क्या हुई कार्रवाई?
यह वारदात दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई। सेकेंड ईयर की छात्रा साथी के साथ रात का खाना खाने गई थी। पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम दुर्गापुर पहुंची, पीड़िता के माता-पिता से जानकारी ली। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है। दुर्गापुर कमिश्नरेट के डीसी ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम (WBDF) ने भी एमबीबीएस छात्रा के साथ कथि दुष्कर्म की निंदा की। 




 
विज्ञापन

वारदात की लोगों ने की निंदा






पीड़िता के पिता का बयान
पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी को एक सहपाठी छात्र खाने के लिए बहाने बाहर ले गया था। तभी दो-तीन और लोग वहां पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सहपाठी छात्र उसे मौके पर छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि, 'रात 10 बजे उसकी सहेली ने हमें फोन करके बताया कि हमारी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। हम जलेश्वर में रहते हैं। मेरी बेटी यहां पढ़ रही थी। यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच हुई। छात्रावास दूर था और वह यहां खाना खाने आई थी। इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी... इतनी गंभीर घटना हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।'

यह भी पढ़ें - Tharoor: 'सांसद पर हमला लोकतंत्र के खिलाफ सीधी कार्रवाई', कांग्रेस नेता पर पुलिस एक्शन पर भड़के थरूर

सीएम माझी ने निंदा, ममता बनर्जी से कार्रवाई की मांग
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे 'बेहद निंदनीय और दर्दनाक' बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम माझी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया कि वे आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने लिखा- 'पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक ओडिया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत निंदनीय और दर्दनाक है। यह खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने का पुरजोर आग्रह करता हूं... मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को पश्चिम बंगाल सरकार से संपर्क करने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। ओडिशा सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें