फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से हुई थी ममता की महारैली: शत्रुघ्न सिन्हा

Sun, 20 Jan 2019 06:03 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, पटना
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर ताजा हमला करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कोलकाता की रैली भारत के लोकतंत्र को बर्बाद होने से बचाने के लक्ष्य से आयोजित की गई थी। यहां उन्होंने कई विपक्षी नेताओं के साथ मंच साझा किया था। 

विज्ञापन


उन्होंने कोलकाता में आयोजित रैली के बारे में कहा कि परिवर्तन के समर्थन में इस गठबंधन की एकता को समर्थन देने के लिए लाखों लोग आए थे। यह एक अद्भुत रैली थी और विशाल संख्या में श्रोता यहां पहुंचे थे। 
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से सांसद हैं। रैली में अपनी मौजूदगी से उन्होंने पार्टी को चिंता में डाल दिया। उन्होंने रैली में मंच से कहा कि मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में लोकशाही की जगह तानाशाही है। लोकशाही अटल-आडवाणी के दौर की विशेषता थी। इसके बाद सिन्हा ने इस रैली को लेकर ट्वीट भी किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें