फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारक की सूची में शामिल न किए जाने से 'शॉटगन' मायूस

Thu, 16 Feb 2017 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम नहीं देखने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा लेकिन फिर भी उनकी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कहा कि, 'पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई है, वरना मैं तो लंबे समय तक बीजेपी के लिए उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक के रुप सहयोग दे चुका हूं। यहां तक की अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के समय में भी मुझे स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया था'।

सिन्हा ने कहा कि, "बिहार चुनाव के वक्त भी मेरे को स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं रखा गया था और ना ही चुनाव में इस्तेमाल किया गया, जिसका नतीजा बीजेपी की हार के रूप में सामने आया था। फिर भी बिहार की हार से बीजेपी ने अभी तक सबक नहीं लिया"।
विज्ञापन


बिहार के साथ संबंध पर सिन्हा ने बोला "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अध्यक्ष लालू प्रसाद के साथ मेरी निकटता का कारण उनके साथ मेरे स्नेहशील और पारिवारिक संबंध हैं"।
विज्ञापन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें