फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू को बताया जनता का नेता, मिलने पहुंचे अस्पताल

Sat, 24 Mar 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से रांची में मुलाकात की। शत्रुघ्न सिन्हा ने चारा घोटाले के दुमका ट्रेजरी केस में लालू यादव को सात साल की जेल सजा के फैसले के बाद उनसे मुलाकात की। 

विज्ञापन


लालू से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा 'यह राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। हम एक परिवार की तरह हैं और वह एक जन नेता हैं। मैंने इस मुलाकात में उनकी तबीयत के बारे में पूछा।' मालूम हो कि तबियत ठीक नहीं होने के कारण लालू को रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई की एक विशेष अदालत ने लालू को आज चारा घोटाले के एक केस में सात साल जेल की सजा और 30 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें