फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर का जमकर उड़ा मजाक, जनता कर्फ्यू के समर्थन के बाद भी सोशल मीडिया हुए ट्रोल 

Tue, 24 Mar 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। जनता कर्फ्यू को लोगों ने खूब सपोर्ट किया गया। पूरे देशभर में जमकर तालियां और थालिया बजाई गई। इस दौरान सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर उस दिन का हाल बयां किया। ऐसे में कांग्रेस नेता शशि थरूर कैसे पीछे छूटते?

विज्ञापन


उन्होंने भी सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं जनता कर्फ्यू के समर्थन में दिल्ली स्थित अपने आवास पर हूं। इस बहाने आधे घंटे तक ट्रेडमिल पर पसीना बहाने का अवसर मिला। खुद को स्वस्थ रखकर और कभी न थकने वाले हमारे स्वास्थ्यकर्मियों का बोझ न बढ़ाकर हम उन्हें धन्यवाद दे सकते हैं!'
 

शशि थरूर के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। किसी ने कुछ कहा तो किसी ने कुछ और। ऐसे में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने रिट्वीट करते हुए लिखा, 'सर आज पहली बार आपको अकेले देखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक यूजर ने लिखा, 'कोई मिली नहीं सेल्फी के लिए आज।'

बता दें कि शशि थरूर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं। साथ ही वह अपने बयानों की वजह से खासा चर्चा में रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें