फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि थरूर का पीएम मोदी पर तंज, कहा- वे सफेद घोड़े पर तलवार लेकर बैठे हीरो की तरह

Sun, 04 Nov 2018 07:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए पीएम मोदी को सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो बताया है।  

विज्ञापन

थरूर ने कहा कि वह एक सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो है जो कहता है कि मैं सारे जवाब जानता हूं। इसके साथ उन्होंने कहा कि मोदी एक व्यक्ति की सरकार हैं और हर कोई उनके इशारे पर नाच रहा है। भारत में अभी इतिहास का सबसे केंद्रीकृत प्रधानमंत्री कार्यालय है।

उन्होंने कहा कि हर फैसला प्रधानमंत्री कार्यालय करता है। हर फाइल मंजूरी के लिए पीएमओ भेजी जाती है। वहीं आगामी आम चुनावों पर थरूर ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। दूसरा कार्यकाल भाजपा को नहीं मिलेगा। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों के बीच चुनाव से पहले और चुनाव के बाद गठबंधन होंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम पद का चेहरा नहीं हों। थरूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुकाबले हमारी पार्टी में कई वरिष्ठ नेता हैं। हमारे पास प्रणब मुखर्जी जैसे लोग थे। पी. चिदंबरम और अन्य हैं, जिनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 
विज्ञापन


 उल्लेखनीय है कि इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पिछले रविवार को बेंगलोर साहित्योत्सव में दावा किया था कि एक अनाम आरएसएस नेता ने मोदी की तुलना ‘शिवलिंग पर बैठे एक बिच्छू’ से की थी। अधिवक्ता नीरज के जरिये दायर शिकायत में बयान को धर्म को मानने वाले लाखों लोगों के साथ ‘असहनीय दुर्व्यव्हार’ और ‘पूर्ण रूप से तिरस्कृत करने वाला’ बताया।

दिल्ली भाजपा के नेता राजीव बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ थरूर की कथित ‘‘बिच्छू’’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए थरूर ने संवाददाताओं को बताया, ‘आरोप ओछे हैं...अगर हम प्रकाशित सामग्री को उद्धृत करने के लोगों के अधिकारों को दबाना शुरू कर देंगे तो हमारा लोकतंत्र कहां जाएगा? अभिव्यक्ति की आजादी कहां है?’ यह पूछे जाने पर कि क्या अपने खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के वाद को वह ‘‘उनकी आवाज को दबाने के प्रयास’’ के तौर पर देखते हैं, थरूर ने कहा, ‘वस्तुत: ऐसा प्रतीत होता है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें