फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: 'आज मेरा नक्षत्र जन्मदिवस', शशि थरूर ने अनोखे अंदाज में दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Wed, 26 Feb 2025 01:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि महाशिवरात्रि के दिन ही उनका जन्म हुआ था और उनका नाम शशि भी भगवान शिव के माथे पर सुसज्जित चंद्रमा का पर्यायवाची ही है। कांग्रेस सांसद ने लिखा कि इस तरह आज केरल कैलेंडर के अनुसार, उनका नक्षत्र जन्मदिवस है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को महाशिवरात्रि के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि महाशिवरात्रि का दिन उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास है। केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि महाशिवरात्रि के दिन ही उनका जन्म हुआ था और उनका नाम शशि भी भगवान शिव के माथे पर सुसज्जित चंद्रमा का पर्यायवाची ही है। कांग्रेस सांसद ने लिखा कि इस तरह आज केरल कैलेंडर के अनुसार, उनका नक्षत्र जन्मदिवस है।
विज्ञापन

 
शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी में उभरे मतभेद
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने महाशिवरात्रि को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट ऐसे समय किया है, जब उनके और कांग्रेस के बीच मतभेद उभरे हैं। केरल कांग्रेस ने हाल ही में केरल की वामपंथी सरकार और केंद्र की पीएम मोदी सरकार की तारीफ करने को लेकर नाराजगी जताई है। शशि थरूर ने केरल की अर्थव्यवस्था के मामले में एलडीएफ सरकार को सराहा तो वहीं केंद्र की मोदी सरकार की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को बढ़िया कूटनीति करार दिया था। जब पार्टी ने इस पर आपत्ति जताई तो शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने राज्य और देश के हित में बयान दिया था। शशि थरूर ने एक बातचीत के दौरान कहा कि 'अगर पार्टी मुझे चाहती है तो मैं भी पार्टी के लिए मौजूद हूं, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो मेरे पास और भी काम हैं। आपको ये नहीं लगना चाहिए कि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं है।'

कांग्रेस पार्टी से नाराजगी के बीच ही हाल ही में शशि थरूर ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक सेल्फी भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसे लेकर भी खूब राजनीतिक कयास लगाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें