फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor: 'मेरी एक ही पार्टी है कांग्रेस', शशि थरूर बोले- केरल चुनाव में पूरी ताकत से करूंगा प्रचार

Sat, 31 Jan 2026 02:30 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि वह केवल कांग्रेस और UDF की जीत चाहते हैं और इसके लिए प्रचार भी करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shashi Tharoor: अपनी पार्टी से नाराजगी व मतभेद की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर साफ-साफ कह दिया कि वे पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी केरल विधानसभा चुनाव में सिर्फ अपनी पार्टी कांग्रेस और यूडीएफ की जीत चाहते हैं और खुद भी इसके लिए प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


जीत के लिए करूंगा प्रचार
तिरुवनंतपुरम में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी एकमात्र इच्छा केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी और UDF गठबंधन की जीत देखना है। उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी और गठबंधन की जीत के लिए प्रचार करेंगे।

मेरी केवल एक ही पार्टी है - कांग्रेस
थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी केवल एक ही पार्टी है, और वह है कांग्रेस। यह सवाल बार-बार न पूछा जाए। इससे पहले शुक्रवार को भी उन्होंने साफ किया था कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और कहीं नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस बैठक का उद्देश्य उनके उन गिले-शिकवों को दूर करना था, जो पिछले कुछ समय से केरल कांग्रेस के भीतर उन्हें दरकिनार किए जाने की खबरों के बाद उपजे थे। कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ हुए व्यवहार से थरूर आहत थे, लेकिन आलाकमान से बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है और हम सभी एक साथ हैं। 

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor: बयानों से कैसे बनी भाजपा समर्थक नेता की छवि? राहुल गांधी से मुलाकात के बाद थरूर ने खोला राज
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए अहम हैं चुनाव
केरल विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। पार्टी 10 साल से विपक्ष में है और इस बार सत्ता में वापसी की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसे में थरूर जैसे बड़े नेता का चुनाव प्रचार में सक्रिय रहना पार्टी के लिए काफी अहमियत रखता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें