फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor: केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट; जानें पूरा मामला

Sat, 04 Apr 2026 09:41 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के वांडूर में शशि थरूर के काफिले पर कथित तौर पर हमला कर उनके गनमैन और ड्राइवर से मारपीट की गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को निशाना बनाते हुए उनके गनमैन और ड्राइवर पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कब हुई घटना?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वांडूर के तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे इलाके में हुई। उस समय थरूर कांग्रेस नेता एपी अनिलकुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

एफआईआर में क्या बताया गया?

वांडूर पुलिस ने बताया कि सांसद के गनमैन रतीश केपी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों का एक पांच सदस्यीय समूह दो वाहनों में सवार होकर आया और उन्होंने सांसद के काफिले की गाड़ी को रास्ते में रोक लिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई वह सड़क काफी संकरी है। गनमैन ने केवल आगे चल रहे वाहन से काफिले को रास्ता देने के लिए थोड़ा तेज चलने का अनुरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और जब गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर और ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

आरोपियों की पहचान कर ली गई है

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन हरकत में आए। देर रात एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, जबकि बाकी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें